नजीबाबाद में यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के नए शाखा अध्यक्ष फहीम अहमद को सम्मानित करते सदस्य।
- फोटो : NAZIBABAD
फहीम अध्यक्ष, हरिराम मंत्री बने
नजीबाबाद। यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन नजीबाबाद शाखा के लिए फहीम अहमद को अध्यक्ष और हरिराम प्रसाद को मंत्री चुना गया। नई कार्यकारिणी का चुनाव महेंद्र सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अरविंद शर्मा व पर्यवेक्षक बलराम सिंह की देखरेख में नई कार्यकारिणी के लिए फहीम अहमद को अध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह व सतनाम को उपाध्यक्ष, हरिराम प्रसाद को मंत्री, आसिम हुसैन व शिवकुमार को संयुक्त मंत्री, नरेंद्रपाल सिंह को संगठन मंत्री, सत्यभान सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। जसपाल सिंह ग्रेवाल, गौरव कुमार, नरेश कुमार, सुनील कुमार, आदित्य, राजेश्वर कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।