फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बुक्सा जाति के छात्र-छात्राओं के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं

Wed, 07 Jun 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आश्रम पद्धति स्कूल में बढ़ा छात्रों का पंजीकरण
विज्ञापन


- कोतवाली ब्लाॅक में इंटर काॅलेज का निर्माण हुआ शुरू

बिजनौर। बुक्सा जन जाति के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई लिखाई की सुविधाएं बढ़ेंगी। जिले के तीन ब्लाॅकों में अनुसूचित जनजाति के गांव हैं। प्रशासन का इन गांवों के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई लिखाई की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। आश्रम पद्धति स्कूल में शिक्षा स्तर सुधारा जा रहा है। कोतवाली ब्लाॅक में इंटर काॅलेज का निर्माण शुरू हो गया है। बालिकाओं को सिलाई कढ़ाई आदि से हस्त निपुण बनाया जा रहा है।



जिले के कोतवाली ब्लाॅक, नजीबाबाद व अफजलगढ़ में बुक्सा जाति के 08 गांव हैं। बुक्सा जाति अनुसूचित जनजाति में शामिल है। शासन ने बुक्सा जाति के लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिए विभिन्न योजनाओं शुरू की हैं। अभी तक ये गांव पढ़ाई-लिखाई की वांछित सुविधाओं से वंचित थे। सामाजिक संगठनों की ओर से बुक्सा जाति के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई लिखाई की सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी। शासन ने इन गांवों में बुक्सा जाति के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने की शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन




ये हैं सुविधाएं

सीडीओ पूर्ण बोरा के अनुसार योजनाओं की जानकारी देने के लिए सभी 08 गांवों में शिविर लगाए गए हैं। किरतपुर ब्लाॅक के अमाननगर गांव में आश्रम पद्धति स्कूल संचालित है। कोतवाली ब्लाॅक के गांव तथा कोटद्वार से सटे गांव वामनसराय गांव में इंटर काॅलेज का निर्माण हो रहा है। किरतपुर ब्लाॅक के गांव अमाननगर में आश्रम पद्धति स्कूल संचालित है। स्कूल की देखरेख का जिम्मा समाज कल्याण विभाग पर है। बताया गया कि स्कूलों में छात्र-छात्राओं को रहने, खाने की निःशुल्क व्यवस्था है। छात्र-छात्राओं को निशुल्क किताब, वेशभूषा दी जाती है।
विज्ञापन



स्कूलों में छात्रों का पंजीकरण बढ़ा

समाज कल्याण विभाग के अनुसार आश्रम पद्धति स्कूल में शिक्षा सत्र 2022-23 में 139 छात्र थे। तीनों ब्लॉकों के 08 गांवों में शिविर लगाकर पढ़ाई लिखाई के लिए जागरूक किया गया। इसका सकारात्मक परिणाम सामने आया। बुक्सा जाति के लोग बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने में दिलचस्पी ले रहे हैं। शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 6,7,8 में 145 बच्चों का पंजीकरण हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें