फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अमर उजाला अचीवर्स अवार्ड मिलते ही खिल उठे चेहरे

Thu, 29 Jun 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में अमर उजाला के अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित समाजसेवी
विज्ञापन
- समाज के प्रति सकारात्मक सोच रखने लोगों को सम्मानित किया गया
विज्ञापन

- मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अमर उजाला की ओर से अचीवर्स अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शहर और समाज के प्रति सकारात्मक सोच एवं अपना योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। अचीवर्स अवार्ड मिलते ही इनके चेहरे खिल उठे।


बुधवार को होटल सिद्धि रॉयल कैसल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना किया गया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे। प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अमर उजाला सामाजिक सरोकारों को खूब बढ़चढ़ कर उठाता है। साथ ही समाज के हित वाली सटीक खबरों का प्रकाशन करता है। लोगों की समस्याओं को उठाने के साथ साथ उनके निराकरण में भी अमर उजाला की खबरों से मदद मिलती है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर अमर उजाला की ओर से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया जाता है। समाज के लिए कुछ करने वाले लोगों को मंच पर लाते हुए सम्मानित करने पर सराहनीय कदम उठाया गया है। अतिथियों ने शहर और समाज के प्रति सकारात्मक सोच और अपना योगदान करने वाले लोगों को अमर उजाला अचीवर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।


नृत्य की प्रस्तुति से बांध दिया समां
कृष्णा कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इन्होंने नृत्य की प्रस्तुति देकर भी कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। साथ ही डांस क्रिएटिविटी के कलाकारों ने भी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।


इन्हें किया गया सम्मानित
आरोग्यम केंद्र के संचालक डॉ. राकेश कुमार, बीआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह, धनी ज्वैलर्स के प्रबंध निदेशक मुकुल अग्रवाल, आरवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रबंध निदेशक सनी देशवाल, डॉ. सुधांशु चौधरी, एनआईआईटी चेयरमैन अवनीश अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख नूरपुर आकांक्षा चौहान, वीकेआईटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के निदेशक अभिषेक सिंह, हनुमंत अलवर दैवीय स्थल ट्रस्ट की संचालिका जिम्मी सिंह समाजसेवी, कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन मनोज कुमार, सिटी हॉस्पिटल के प्रबंधक संचालक ओमेंद्र त्यागी, वर्मा मैटरनिटी से डॉ. मनोज कुमार वर्मा और डॉ. लिपि सेन वर्मा, डांस क्रिएविटी से अमित शर्मा, सिद्धि रॉयल कैसल के स्वामी सुधीर चौहान को सम्मानित किया गया।


ये रहे कार्यक्रम के प्रायोजक

अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रायोजक धनी ज्वैलर्स के निदेशक मुकुल अग्रवाल, अपूर्व अग्रवाल और उमंग अग्रवाल रहे। इनके सहयोग से ही शहर और समाज के प्रति सकारात्मक सोच रखने वाले लोगों को सम्मानित किया जा सका।
विज्ञापन



कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
जलशक्ति मंत्री दिनेश खटीक, प्रदेश महामंत्री क्षेत्रीय प्रभारी सुभाष यदुवंशी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, पैक्सपेड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, सदर विधायक सुचि माैसम चौधरी, भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी, जिला मंत्री विनय राणा, भाजपा नेता सीपी सिंह, भाजपा नेता वीरबल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें