फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सर्दी कम होते हुए अस्पताल में शुरू हुए आंखों के ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिसंबर माह में अस्पताल में बंद हो गए थे आंखों के ऑपरेशन
विज्ञापन

- अस्पताल में भी बढ़ने लगी मरीजों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मेडिकल अस्पताल में अब फिर से आंखों के ऑपरेशन होने शुरू हो गए हैं। सर्दी अधिक होने से दिसंबर माह से आंखों के ऑपरेशन नहीं किए जा रहे थे। मौसम ठीक होने के बाद अस्पताल की ओटी खोल दी गई है। इसका फायदा मरीजों को मिलेगा।

मेडिकल अस्पताल में दिसंबर माह से पहले तक रोजाना मरीजों की आंखों का ऑपरेशन किया जा रहा था। मगर, सर्दी अधिक होने से ऑपरेशन बंद कर दिए गए थे। क्योंकि अधिक सर्दी में हाथ ठंडे रहते हैं। जिसकी वजह से ऑपरेशन के समय हाथ हिल सकता है। इससे आंखों ठीक होने के बजाय खराब हो सकती है। इसलिए चिकित्सकों ने सर्दियों में ऑपरेशन नहीं किए। साथ ही मरीजों की संख्या भी घट गई थी।
विज्ञापन

अब धीरे-धीरे नेत्र विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अब रोजाना आंखों की समस्या के करीब 100 मरीज तक पहुंच रहे हैं। इनमें से कुछ लोगों को ऑपरेशन का समय दिया जा रहा है। अब चिकित्सक रोजाना करीब 15 मरीजों तक की आंखों के ऑपरेशन कर रहे हैं।
विज्ञापन


मेडिकल अस्पताल में अब फिर से आंखों के ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। अधिक सर्दी की वजह से ऑपरेशन नहीं कर रहे थे। क्योंकि आंख को क्षति पहुंचने का खतरा रहता है। अब मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी। - डॉ. मनोज सैन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें