फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नेत्र ज्योति अभियान में 14700 मरीजों की आंखों के ऑपरेशन

Mon, 20 Mar 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश और मुरादाबाद के लिए
विज्ञापन

-स्वास्थ्य विभाग ने तीन गैर सरकारी संगठनों और दो निजी अस्पतालों के साथ किया समझौता
अमन कुमार शर्मा

बिजनौर। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीन गैर सरकारी संगठनों और दो निजी अस्पतालों के साथ समझौता किया है। इसके तहत मरीजों की आंखों का निशुल्क ऑपरेशन किया जा रहा है। नेत्र ज्योति अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से सत्र 2022-23 में जिले में मोतियाबिंद मरीजों को खोजने के लिए सर्वे कराया गया था। बिजनौर में मोतियाबिंद के करीब 15 हजार मरीज मिले, जिनमें 14700 मरीजों का ऑपरेशन हो चुका है।



शासन की ओर से सत्र 2022-23 में नेत्र ज्योति अभियान चलाया गया है, जिसके तहत जिले को 2025 तक मोतियाबिंद मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। मोतियाबिंद के ज्यादा से ज्यादा मरीजों का ऑपरेशन हो, इसके लिए तीन गैर सरकारी संगठन और दो निजी अस्पतालों के साथ स्वास्थ्य विभाग ने समझौता किया है। गैर सरकारी संगठन निर्मल आश्रम ऋषिकेश, हिमालय अस्पताल ऋषिकेश, सेविका विवेक काॅलेज बिजनौर के अलावा निजी अस्पतालों में सीएल गुप्ता मुरादाबाद, आरसी अस्पताल बिजनौर के साथ समझौता किया गया है। ये संगठन और निजी अस्पताल सितंबर 2022 से ही जिले के माेतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन




आंखों की पांच बीमारियों के हो रहे ऑपरेशन

समझौते के तहत आंखों की पांच बीमारियों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं, इनमें मोतियाबिंद, काला मोतियाबिंद, डायबिटिक रेटिपोपैथी, कॉर्नियल अपारदर्शिता, विट्रस शामिल हैं।


3900 लोगों को बांटे चश्मे

सत्र 2022-23 में जिले में 50 साल से ज्यादा उम्र के 1800 और 3600 बच्चों को चश्मे बांटने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें 1600 चश्मे बुजुर्गों और 2300 बच्चों को चश्मे वितरित कर दिए गए हैं।

नेत्र रोग विशेषज्ञ कम होने से मरीजों को मिल रही ऑपरेशन की तारीख-

जिले में केवल तीन नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। दो चिकित्सक जिला अस्पताल और एक चिकित्सक लाला भोजाराम आंख अस्पताल नजीबाबाद में तैनात हैं। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में रोज 120 तक मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक कम होने की वजह से मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों को ऑपरेशन के लिए करीब आठ दिन की तारीख दी जा रही है और रोजाना 25 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन


-
वर्जन::
जिले में तीन संगठनों और दो निजी अस्पतालों के साथ आंखों का निशुल्क ऑपरेशन करने के लिए समझौता किया गया है। दो संगठन कई साल से काम कर रहे हैं जबकि तीन को इसी सत्र में शामिल किया गया है। जिला अस्पताल में इस समय आंखों के 350 लेंस उपलब्ध हैं और जल्द ही 1600 लेंस मिलेंगे।
डॉ. राजेंद्र विश्वकर्मा, सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें