फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सराफा कारोबारी से मांगी पांच लाख की रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद(बिजनौर)। सराफा कारोबारी कपिल सराफ ने एक दंपती सहित तीन लोगों के खिलाफ पांच लाख रुपये की रंगदारी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सराफा करोबारी कपिल का आरोप है कि जगदीशपुर उर्फ बाजोपुर निवासी अजय प्रताप उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। कुछ समय पूर्व वे बेटे के साथ तहसील में एसडीएम से मिलने पहुंचे थे। तभी अजय प्रताप, वीरवती और उसके पति रामपाल ने उन पर हमले का प्रयास किया। बताया कि वीरवती और उसके पति से उसका जमीनी विवाद चल रहा है। पति-पत्नी अजय के साथ रंगदारी मांगने में हमसाज हैं। आरोप है कि धनराशि न देने पर परिवार को बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने अजय प्रताप, वीरवती, रामपाल सहित दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें