फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मूल्य भुगतान और महंगाई पर चिंता जताई

विज्ञापन
नजीबाबाद के खालसा फार्म पर बैठक करते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
गन्ना मूल्य भुगतान और महंगाई पर चिंता जताई
विज्ञापन

नजीबाबाद। आजाद किसान यूनियन ने गन्ना मूल्य भुगतान समय से न होने और बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त की।
आजाद किसान यूनियन की बैठक किशनपुर आंवला क्षेत्र में खालसा फार्म पर आयोजित की गई। यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष गुरजीत सिंह रंधावा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। गुरजीत सिंह रंधावा ने कहा कि किसानों को 14 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान कराने का सरकार ने आश्वासन दिया था। चीनी मिलों द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान में विलंब किए जाने से किसानों को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कृषि उपज का वाजिब दाम न मिलने पर चिंता व्यक्त की। आगामी विधानसभा चुनाव सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए आजाद किसान यूनियन ने एक फरवरी को पंचायत बुलाई है। बैठक में सतवंत सिंह, सुखलाल सिंह, पवन कुमार, गोविंद सिंह, रवि कुमार, शाबान चौधरी सहित अनेक किसानों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें