फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के लोगों का शोषण बर्दाश्त नहीं- नत्थू सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। अनुसूचित जाति समाज के विभिन्न संगठनों की बैठक में लोगों की समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों का शोषण, भेदभाव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

लोनिवि के गेस्ट हाउस पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता गुरु रविदास कल्याण समिति के अध्यक्ष नत्थू सिंह ने की। उन्होंने कहा कि देश की आजादी को 75 वर्ष हो चुके है, लेकिन आज भी दलितों के साथ भेदभाव और उनका शोषण किया जाता है। उन्होंने कहा कि देश का विकास तभी संभव है, जब अनुसूचित जाति के लोगों को समान अधिकार मिले। बैठक में पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम विभिन्न मांगों का ज्ञापन 20 अगस्त को एसडीएम को सौंपने का निर्णय लिया।
बैठक में संत रविदास मंदिर समिति बालावली के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सचिव भूपेंदर रंजन, भीम आर्मी एकता मिशन के जिलाध्यक्ष अतर सिंह, भारतीय बौद्ध महासभा के मंडल अध्यक्ष जय सिंह बौद्ध, रजत कुमार, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, प्रवेश कुमार, डॉ. कृष्ण दत्त, धर्म राज हल्दिया, महेंद्र कुमार, अनुज कुमार, भोले, रमेश, भूरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें