फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गलत तथ्य पेश करने पर सीओ चकबंदी से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में चकबंदी कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में चकबंदी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने चकबंदी वादों के निस्तारण में देरी और गलत तथ्य पेश करने पर सीओ का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। वहीं, एक वर्ष से अधिक लंबित मामलों के निपटाने के लिए के निर्देश दिए।

डीएम ने जिन क्षेत्रों में 25 साल से चकबंदी प्रक्रिया संचालित है, उन ग्राम का पूर्ण विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कहा कि संबंधित अधिकारी धारा 61 के मामलों के निस्तारण के लिए प्रस्ताव प्राप्त कर तेजी के साथ निस्तारण किया जाए। साथ ही विभागीय आडिट आपत्तियों एवं आइजीआरएस पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण सहित अन्य बिंदुओं की भी समीक्षा की गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह, उपनिदेशक एवं एसओसी चकबंदी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसूली में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि वसूली कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली की जाए। उन्होंने वसूली का दायरा बढ़ाने के लिए बड़े बकायदारों की सूची तैयार कर उनसे वसूली करने की भी निर्देश दिए। विद्युत, आबकारी, सिंचाई, बाट माप, खनिज विभाग, वाणिज्य कर, मंडी शुल्क आदि विभागों की समीक्षा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें