कालागढ़ में नेचर गाईड प्रशिक्षण केन्द्र में वन विभाग के अधिकारियोंको संबोधित करते कार्बेट टाइग?
- फोटो : DHAMPUR
वन्यजीव संरक्षण में वायरलेस की उपयोगिता बताई
कालागढ़। कालागढ़ स्थित कार्बेट नेचर एवं गाइड/वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क के निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने कहा कि वर्तमान परिवेश में वनों एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में वायरलेस एवं नेटवर्किंग की विशेष उपयोगिता है।
कालागढ़ के कार्बेट नेचर गाइड/वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र में वन विभाग के अधिकारियों व कर्मियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशल पार्क के निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने कहा कि आज के समय में संचार वन्यजीवों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसकी वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण के आवश्यकता है। जिसमें देहरादून के उत्तरांचल कम्यूनिकेशन ट्रेडर्स के संजय चौहान ने वायरलेस से संदेशों के आदान प्रदान, उपकरणों के रखरखाव, बैटरी चार्जिंग आदि की जानकारी दी।
इस अवसर पर वायरलेस ऑपरेटर कुमारी नीलम को वायरलेस के क्षेत्र में उत्तम कार्य करने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कालागढ़ टाइगर रिजर्व डीएफओ पीसी आर्य, उप प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश नेगी, शालिनी जोशी, वनक्षेत्राधिकारी निर्मल पांडे, आरके भट्ट आदि मौजूद रहे।