फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों की उन्नत प्रजातियों के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसों की उन्नत प्रजातियों के बारे में बताया
विज्ञापन

नजीबाबाद। ग्राम पंचायत सिकरोड़ा में आयोजित किसान पाठशाला में किसानों को सरसों समेत अन्य रबी फसलों की उन्नत प्रजातियों और नवीनतम कृषि तकनीकों से सरसों की पैदावार बढ़ाने की जानकारी दी। गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किसान पाठशाला की अध्यक्षता ग्राम प्रधान दिनेश कुमार ने की। सहायक विकास अधिकारी कृषि श्याम सिंह ने किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकी और कृषि विभाग द्वारा दिए जा रहे अनुदान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी रबी फसलों के उन्नत प्रजाति के बीज की उपलब्धता कृषि बीज भंडार उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि सरसों की फसल से किसानों की आमदनी में इजाफा हो सकता है। किसान पाठशाला में सुशील कुमार त्यागी, बलवीर सिंह, राजीव हरपाल, अंकुर कुमार, बलराम, मो. दानिश, चरण सिंह, वेद राम सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें