फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला के समापन पर प्रदर्शनी

विज्ञापन
बिजनौर में कृष्णा कॉलेज में आयोजित प्रदर्शनी को देखते अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
कार्यशाला के समापन पर प्रदर्शनी
विज्ञापन

बिजनौर। कृष्णा कॉलेज में प्रारंभ हुई तीन दिवसीय कार्यशाला के आखरी दिन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मैनेजर मनोज कुमार, लॉ प्राचार्य परवेज खान, साइंस प्राचार्य सीमा शर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया। प्रदर्शनी बच्चों द्वारा विभिन्न कला कृतियों का प्रदर्शन किया गया। इसके अंतर्गत अनुपयोगी वस्तुओं से गृह सज्जा और उपयोगी वस्तुएं बनाई गईं। विभागाध्यक्ष दीपशिखा शर्मा ने ऊन से मेज पोश बनाना सिखाया। गृह विज्ञान प्रवक्ता नेहा ने विभिन्न प्रकार की शिक्षण सहायक सामग्री रंगोली तथा विभिन्न प्रकार की प्रिंटिंग जैसे ब्लॉक, स्टेंसिल स्प्रे तथा स्क्रीन प्रिंटिंग आदि भी सिखाई। अंग्रेजी प्रवक्ता मीनू कोठारी ने कलर पेपर से डॉल, आइस्क्रीम स्टिक से बास्केट एवं विंड चैन बनाने सिखाए। कला प्रवक्ता रुचि सिंह ने पीओपी और पुराने कपड़ों की सहायता से पॉट बनाने सिखाए। ऊर्दू प्रवक्ता उजमा परवीन ने रुमाल और मौजे की सहायता से सॉफ्ट टॉयस बनाने सिखाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें