फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महिला से गैंगरेेप में आबकारी विभाग का सिपाही गिरफ्तार

Thu, 04 Apr 2024 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर (बिजनौर)। एक युवती से गैंगरेप और दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने आबकारी विभाग के सिपाही को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने शादी का झांसा देकर सालों तक शारीरिक शोषण करने और बाद में शादी कर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। सिपाही की रजामंदी से उसके दोस्तों पर भी गैंगरेंप करने आरोप है।
विज्ञापन

शेरकोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने नहटौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि थाना शिवाला कला क्षेत्र निवासी एक युवक उसे शादी का झांसा देकर 2015 से शारीरिक संबंध बनाता रहा। बालिग नहीं होने का बहाना कर शादी से टालता रहा। इसी दौरान गर्भ ठहर जाने पर उसने 22 मई 2023 को बिजनौर के एक निजी अस्पताल में ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया।
आरोप लगाया कि दोनों की जातियां अलग होने के कारण समाज के डर से उसने 26 मई 2023 को आर्य समाज मंदिर में साथ शादी कर ली। विवाह पंजीकरण कार्यालय गाजियाबाद में कराया। आरोप है कि इस शादी से युवक के परिजन खुश नहीं थे और दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जिस पर आरोपी उसे अपने साथ बुलंदशहर ले गया, जहां पर वह आबकारी विभाग में सिपाही के पद पर कार्यरत है। वे दोनों पति पत्नी के रूप में एक होटल में साथ साथ रहने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दिनों के बाद अपने परिवार के कहने पर आरोपी युवक दहेज को लेकर उसे प्रताडि़त करने लगा। आरोप है कि युवक की रजामंदी से उसके दो दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे दुखी होकर वह अपनी जान बचाकर वहां से चली आई। आरोप लगाया कि 11 मार्च 2024 को वह बिजनौर से घर वापस आ रही थी। नहटौर स्थित हल्दौर चौराहे के पास आरोपी युवक, उसके भाई व चाचा ने उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित सात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
बुधवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें