- हैंडबाल प्रतियोगिता में चौधरी क्लब रहा विजयी
- भारोत्तोलन 45 किलोग्राम वर्ग में आयुष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
फोटो-24, 25, 26
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय भारोत्तोलन और हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बालक वर्ग और हैंडबाल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
स्टेडियम में सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर ने किया। हैंडबाल बालिका वर्ग प्रतियोगिता चौधरी क्लब बिजनौर और एमएसए क्लब बिजनौर के बीच खेला गया। जिसमें चौधरी क्लब बिजनौर टीम विजेता रही। भारोत्तोलन बालक वर्ग प्रतियोगिता में 45 किलोग्राम वर्ग में आयुष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 49 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम, 55 किलोग्राम भार वर्ग में बिलाल, 81 किलोग्राम भार वर्ग में सुशांत प्रथम रहा।
61 किलोग्राम भार वर्ग में सक्षम, 67 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यन, 73 किलोग्राम भार वर्ग में उज्ज्वल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद प्रतियोगिता के समापन के बाद नर सेवा, नारायण सेवा के संस्थापक ऐश्वर्य चौधरी ने पुरस्कार वितरित किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव करन सिंह, कपिल चौधरी, अशोक कुमार त्यागी, अजीत, अरविंद अहलावत, चित्रा चौहान आदि मौजूद रहे।