फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति कर दी बेसमेंट के निर्माण का खुदाई, दीवार गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति कर दी बेसमेंट की खोदाई
विज्ञापन

किरतपुर। सरकारी अस्पताल के पास बेसमेंट की खोदाई से पड़ोसी के मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। अवैध निर्माण के चलते पालिका ने नोटिस थमा दिया है।
शुक्रवार को मोहल्ला कमकरान में सरकारी अस्पताल के पास एक व्यक्ति द्वारा बेसमेंट निर्माण के लिए खोदाई कराई जा रही थी। खोदाई के कारण पड़ोसी राशिद के मकान की दीवार गिर गई। दीवार के बिल्कुल करीब में उसकी बेटी बैठी थी जो ध्वस्त दीवार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। मोहल्ला कमकरान में एक व्यक्ति अवैध तरीके से बेसमेंट निर्माण के लिए खोदाई कर रहा था। उसके पड़ोसी राशिद के घर की दीवार ढह गई, जबकि आसपास के मकानों में दरारें आ गई। मोहल्ला कमकरान निवासी राशिद ने बताया कि जाकिर अवैध तरीके से बेसमेंट बना रहा है। उसको कई बार मना भी किया गया, लेकिन वो नहीं माना। उसकी खोदाई चल ही रही थी कि उनकी पक्की दीवार गिर गई मौके पर उपस्थित व आसपास के मकानों में रह रहे लोगों ने बताया कि इस बेसमेंट की वजह से हमारे मकानों में भी दरार आ गई है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका को कई बार इस बेसमेंट के लिए अवगत करा दिया गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ईओ हरिलाल पटेल ने बताया कि बेसमेंट निर्माण अवैध हो रहा था जिसको रुकवा दिया गया है। थाने में भी अवैध निर्माण की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें