फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य इकाइयों पर हुई गर्भवती महिलाओं की जांच

विज्ञापन
जिला अस्तपाल में महिलाओं की जांच करती चिकित्सक। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
स्वास्थ्य इकाइयों पर हुई गर्भवती महिलाओं की जांच
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया। जिले भर में कार्यक्रम के तहत 2000 से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच की गईं। गर्भवती महिलाओं का वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, खून की जांच और अल्ट्रासाउंड आदि कराया गया।
जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता शमीम अहमद ने बताया कि हर महीने की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी फारूख अजीज ने बताया कि जिले में सभी सीएचसी और पीएचसी पर सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाने के लिए निर्देश दिए गए थे। अस्पताल में आने वाली गर्भवती की प्रसव पूर्व होने वाली सभी जांच और सुरक्षित प्रसव स्वास्थ्य इकाई पर करवाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि शिविर में एमबीबीएस चिकित्सक गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण जांच निशुल्क करते हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि योजना का उद्देश्य हर गर्भवती व धात्री महिला तक आयरन, कैल्शियम, एलबेंडाजोल व फॉलिक एसिड की गोलियों की उपलब्धता कराना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें