गांव समसपुर हुसैनपुर में हुआ आसपा अध्यक्ष का स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार संविधान को बदलकर बाबा साहब डॉ. आंबेडकर के दलित और पिछड़ा समाज के उत्थान के सपने को कुचलना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नितियों से किसान, व्यापारी, कामगार, युवा सब परेशान हैं। उन्होंने लोगों से अपने वोट का सही जगह इस्तेमाल करने की अपील की।
गांव समसपुर हुसैनपुर में आयोजित नुक्कड़ सभा में पहुंचे चंद्रशेखर का कार्यकर्ताओं ने पुष्प मालाएं पहनाकर और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का चित्र भेंटकर स्वागत किया। मास्टर जयराम सिंह की अध्यक्षता और हितेश कुमार के संचालन में आयोजित में जिला अध्यक्ष हरिओम एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य विवेक सैन, आलोक भारती, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, साजिद अल्वी, वीरेंद्र कुमार, रोहित सागर, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम मानकपुर और जोगीपुरा में भी नुक्कड सभा का आयोजन हुआ।
उधर, चंद्रशेखर ने पैजनिया, मलपुरा, सोतखेड़ी, सैलपुरा बामनौला और अमहेडा आदि गांवों का दौरा किया। ग्राम पैजनिया स्थित अंबेडकर धर्मशाला में दलित समाज की बैठक कर उनसे एकजुट रहने का आह्वान किया।