नजीबाबाद में संत निरंकारी मिशन के शिविर में रक्तदान करते समाजसेवी।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। रक्तदान सबसे बड़ी मानवीय सेवा है। रक्तदान को महादान कहा जाता है। रक्त की एक-एक बूंद लोगों की जिंदगी को बचाती है। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने संत निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर के उद्घाटन पर यह बात कही।
संत निरंकारी मिशन की ओर से संत निरंकारी भवन में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह, चौ. ईशम सिंह की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया। संत निरंकारी मिशन के ब्रांच मुखी मोहन खुराना, संचालक मुकेश सहगल, बीके कश्यप के नेतृत्व में रक्तदान शिविर में तपराज सिंह ने कहा कि रक्तदान से शरीर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। स्वस्थ व्यक्ति एक निश्चित अंतराल के बाद कभी भी रक्तदान कर असंख्य लोगों की जिंदगी बचा सकता है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरकारी अस्पताल बिजनौर के डॉ. अंशुल चौधरी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने 113 यूनिट रक्त एकत्रित किया। शिविर में ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, आकाश बिश्नोई, राहुल, नम्रता सहगल सहित संत निरंकारी मिशन सदस्यों और समाजसेवियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर में संत निरंकारी मंडल की ओर से संजीव हल्दिया, निशा रानी, नम्रता, संजीव विश्नोई सहित अनेक स्वयंसेवकों ने रक्तदान के लिए आने वाले लोगों का स्वागत किया।