फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को भी जलाभिषेक के लिए लगी रही लंबी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को भी जलाभिषेक के लिए लगी रही लंबी कतार
विज्ञापन

बिजनौर। यूं तो सावन माह की शिवरात्रि का जलाभिषेक मंगलवार को हुआ लेकिन चतुर्दशी के चलते शिवालयों में बुुधवार को भी भीड़ उमड़ी रही। जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में लंबी कतारे लगी रही। देवों के देव महादेव का जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मंगल कामना की।
विज्ञापन

बुधवार को खारी में स्थित झारखंडी शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के भक्तों की काफी भीड़ रही। यहां दोपहर होने तक भक्तों ने जलाभिषेक किया। भगवान महाकाल को प्रिय पंचामृत से भगवान आशुतोष का अभिषेक किया। गंगाजल, दूध, दही, शहद, शक्कर से भी अभिषेक किया गया। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प, मिष्ठान और फल भी अर्पित किए। घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। पंचाक्षर मंत्र और ओम नम शिवाय की गूंज शिवालयों में रही। बता दें कि तमाम लोगों ने शिवरात्रि का जलाभिषेक मंगलवार को ही कर दिया था, लेकिन चतुर्दशी के चलते बुुधवार को भी शिव मंदिरों में भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें