मकान पर गिरा यूकेलिप्टस का पेड़
धामपुर। बृहस्पतिवार को तेज हवा के साथ काफी देर तक मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। किसानों ने बारिश को फसलों के लिए वरदान बताया है। तेज हवा से क्षत्रियनगर में एक व्यक्ति के मकान के ऊपर यूकेलिप्टस का विशालकाय पेड़ गिर गया। हालांकि इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। किसान रजत शर्मा, फूल सिंह, सुशील कुमार का कहना है कि बारिश से उनके खेत लबालब हो गए। धान की रोपाई का काम शुरू हो गया है। तालाब पानी से भर गए हैं।