फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चंदक- गलखा के समीप कटान की रफ्तार धीमी, पत्थरों ने धारा का रुख बदला

Wed, 19 Jul 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मंडावर क्षेत्र के गलखा देवी मंदिर के पास गंगा से हो रहे कटान को रोकने के लिए कट्टे लगाते श्रमिक
विज्ञापन
-कटान रोकने को पत्थरों के पक्के स्टड बनाने का काम शुरू
विज्ञापन


फोटो
चंदक-मंडावर। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से गलखा देवी मंदिर परिसर के पास तेजी से कटान हो रहा था। जहां प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों के बाद भी गंगा निरंतर मंदिर की ओर बढ़ रही थी। ग्रामीणों की शिकायत के बाद कटान रोकने के लिए दो दिन पहले पत्थरों के पक्के स्टड बनाने का काम शुरू किया गया। जिसके चलते गंगा द्वारा मंदिर परिसर की भूमि कटान की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग पहले से ही पत्थर लगाकर कटान को रोकने का प्रयास करता तो मंदिर की जो भूमि कटान के बाद गंगा में समा गई, उसे रोका जा सकता था। मंगलवार को बड़ी संख्या में मजदूरों को स्टड बनाने के काम पर लगाया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें