फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - मालन नदी के उफान से कृषि भूमि का कटान जारी

Thu, 24 Aug 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नांगलसोती के गौसपुर में कटान करती गंगा नदी। (स्रोत-किसान)
विज्ञापन
फोटो-23एनजेडबी02ए और 02बी
विज्ञापन

नजीबाबाद। मालन नदी के उफान से बीरूवाला, मथुरापुर मोर और बड़िया में बड़े पैमाने पर कृषि भूमि प्रभावित होने से किसान परेशान हैं। क्षेत्रीय किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की हैं।
बीरूवाला फार्म क्षेत्र में बुधवार को मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से कई बीघा कृषि भूमि नदी में समा गई। बीरूवाला फार्म के प्रबंधक धर्मवीर सिंह ने क्षेत्र में कृषि भूमि का कटान होने और आबादी क्षेत्र को नदी से खतरा होने के बावजूद सिंचाई खंड अफजलगढ़ की उदासीनता पर चिंता व्यक्त की। मालन नदी के दिशा से बदलने से कॉलेज भवन और पानी की टंकी की ओर नदी तेजी से कटान कर रही है। क्षेत्रवासियों ने एसडीएम रम्या आर के निर्देश के बावजूद सिंचाई खंड की उदासीनता से उत्पन्न स्थिति की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। ग्रामीणों ने सिंचाई खंड अधिकारियों पर क्षेत्र में आबादी न होने का भ्रामक तर्क देकर तटबंध व्यवस्था न कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम से मिला किसानों का प्रतिनिधिमंडल
नजीबाबाद। बड़िया और बीरूवाला क्षेत्र के किसानों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम रम्या आर से मिला। किसानों ने सिखों की कार सेवा से बनाए गए बड़िया-जट्टीवाला मालन नदी पुल और उसके संपर्क मार्ग को बचाने के लिए प्रशासन द्वारा की गई वैकल्पिक व्यवस्था से मालन नदी की दिशा सीधी हाेने पर संतोष व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व प्रधान सरदार इकबाल सिंह, अवतार सिंह, गुरमुख सिंह, जसवंत सिंह, हरदीप सिंह ने एसडीएम से मालन नदी की दिशा बदलने से पुल और कृषि भूमि को बचाने के लिए तटबंध बनाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें