निर्माणाधीन प्रवेश द्वार गिरा, बचे मजदूर
रेहड़। कस्बे के सौंदर्यीकरण के लिए बनाए जा रहे मुख्य मार्गों पर दो प्रवेश द्वार में से एक द्वार निर्माण के दौरान ही भरभरा कर गिर गया। घटना में मजदूर व राहगीर बाल बाल बच गए। पिछले तीन माह से रेहड़ के मुख्य मार्गों पर दो प्रवेश द्वारों का निर्माण कार्य चल रहा है। राजकीय नवरत्न इंटर कालेज मार्ग पर बन रहा प्रवेश द्वार शनिवार दोपहर अचानक भरभराकर गिर गया। निवर्तमान ग्राम प्रधान खुर्शीद आलम का कहना है कि प्रवेश द्वार का निर्माण किसी निधि या किसी अन्य मदद से नहीं कराया जा रहा था। निर्माण के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से प्रवेश द्वार गिरा है। खंड विकास अधिकारी जौहरी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है जांच कराई जाएगी।