चांदपुर। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता व समयावधि में करने के निर्देश दिए। इस दौरान 89 शिकायतें आईं, जिनमेंं से मात्र पांच शिकायतोंं का ही निस्तारण मौके पर ही किया गया।
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि कोई भी शिकायत लंबित न रहने पाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही न बरतें। स्वयं मौके पर सत्यापन करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. विजय कुमार गोयाल, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, उप जिलाधिकारी विजय शंकर, तहसीलदार संतोष कुमार यादव, दीपक कुमार नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहे।