फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के अधिकार अधिनियम का नहीं मिल रहा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश सुनिश्चित कराएं
विज्ञापन

नजीबाबाद। आभास महासंघ ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम का प्राइवेट स्कूलों में पालन न होने पर रोष व्यक्त किया। डीएम से इसका पालन कराने की मांग की गई है।
आदर्शनगर में महासंघ के तहसील उपाध्यक्ष पंकज कुमार के आवास पर हुई बैठक में मुख्य अतिथि लाल सिंह भूमेवालकर, अरविंद कुमार ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर समाज के विद्यार्थियों को 25 प्रतिशत सीटों पर नि:शुल्क शिक्षा न दिए जाने पर रोष व्यक्त किया। आरोप है कि अंग्रेजी माध्यम सहित प्राइवेट स्कूलों में विद्यार्थियों को निश्चित सीटों पर नि:शुल्क प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। महासंघ नेताओं ने डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक में धर्मवीर, सत्यपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें