फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर हेमंत कुमार को मिला एएन खोसला पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियर हेमंत कुमार को मिला एएन खोसला पदक
विज्ञापन

बिजनौर। ग्राम फीना निवासी इंजीनियर हेमंत कुमार को एएन खोसला पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सिंचाई विभाग द्वारा प्रदेश स्तर पर अनुसंधान के क्षेत्र में असाधारण कार्य करने वाले इंजीनियर को दिया जाता है। पदक प्राप्त कर हेमंत कुमार ने जनपद का नाम रोशन किया।
ग्राम फीना निवासी हेमंत कुमार को लखनऊ में अभियंता दिवस समारोह के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने एएन खोसला सम्मान प्रदान किया। समारोह में सिंचाई राज्य मंत्री दिनेश खटीक एवं रामकेश निषाद, सिंचाई सचिव अनिल गर्ग, प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष मुस्ताक अहमद मौजूद रहे। यह सम्मान देश दुनिया के प्रसिद्ध अभियंता रहे अजुध्या नाथ खोसला के नाम पर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमंत कुमार सिंचाई विभाग लखनऊ में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। नदी तटबंधों की सुरक्षा का स्तर ज्ञात करने के लिए हेमंत कुमार ने एचके माडल फॉर डिटरमिनेट दी सेफ्टी लेवल आफ रिवर एमबैंकमेंट्स नामक शोध कार्य किया था। जिसके लिए उन्हें यह पदक मिला। हेमंत कुमार तकनीकी लेखन शोध नवाचार तथा आविष्कार के साथ साथ स्थानीय इतिहास में भी अच्छा कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें