फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
नगीना में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
जेसीबी से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन

नगीना। नगर पालिका प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य मार्ग पर दुकानों के बाहर अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से गिरवा दिया।
रविवार को नगर पालिका परिषद के ईओ इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम जेसीबी मशीन के साथ रविवार की शाम करीब पांच बजे गांधी मूर्ति तिराहे पर एकत्र हुई और स्टेशन रोड पर एक दुकान के बाहर अस्थाई अतिक्रमण को हटाते हुए टीन को जेसीबी मशीन से गिरवा दिया। इसके बाद बाजार लुहारी सराय के मोड़ पर तथा बड़ी सब्जी मंडी तथा पहाड़ी दरवाजा में भी कई दुकानदारों के अस्थाई अतिक्रमण को गिरवा दिया गया। ईओ का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें