फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी चलाकर हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव मानियावाला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण को हटाती जेसीबी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
जेसीबी चलाकर हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन

कासमपुर गढ़ी। ग्राम फजलाबाद परमानंदपुर उर्फ मानियावाला में प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग-74 से अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी चलाया।
तहसीलदार धामपुर रमेशचंद्र चौहान ने बताया नेशनल हाईवे 74 पर फोरलेन का कार्य चल रहा है। कुछ लोगों ने भूमि पर कब्जा कर निर्माण कर रखा था। मुआवजा प्राप्ति व हाईवे पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के लिए सूचना दी गई थी। इसके बावजूद भी अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया। बुधवार को प्रशासन ने पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहकर अतिक्रमण हटवाया। मौके पर तहसीलदार रमेशचंद्र चौहान के अलावा सीओ अफजलगढ सुनीता दहिया तथा कोतवाल राजेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें