फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter: ढाई लाख का इनामी आदित्य राणा मुठभेड़ में ढेर, पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार, कई सिपाही भी घायल

Wed, 12 Apr 2023 04:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र में बुढ़नपुर मार्ग पर मंगलवार देर रात करीब दो बजे ढाई लाख के फरार इनामी बदमाश आदित्य राणा और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें आदित्य सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आदित्य राणा के पोस्टर चस्पा हुए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने ढाई लाख के इनामी कुख्यात आदित्य राणा को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र में बुढ़नपुर मार्ग पर मंगलवार देर रात करीब दो बजे ढाई लाख के फरार इनामी बदमाश आदित्य राणा और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें आदित्य सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी स्योहारा लाया गया। यहां आदित्य राणा को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य का उपचार जारी है।

विज्ञापन




राना नंगला बिजनौर निवासी आदित्य पर हत्या, लूट सहित 40 से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक 23 अगस्त 2022 को शिवाला कलां थाने में दर्ज एक मामले की सुनवाई के लिए पुलिस आदित्य राणा को लखनऊ जेल से बिजनौर लाई थी। यहां से लौटते समय शाहजहांपुर के रेड चिली ढाबे से पुलिस को चकमा देकर आदित्य राणा फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: सीजन में सबसे गर्म रहा मंगलवार, पारा 36 पार, तीन महिलाओं समेत कोरोना के छह मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आदित्य को प्रदेशीय माफिया घोषित करने के साथ ही उस पर ढाई लाख रुपये का इनाम कर दिया गया था। तभी से पुलिस इसकी तलाश में जुटी थी।

एसपी नीरज कुमार जादौन के मुताबिक देर रात एसओजी टीम को सूचना मिली कि आदित्य और उसके साथी बुढ़नपुर मार्ग पर हैं। मौका मिलते ही टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। अब तक पुलिस आदित्य गैंग के आठ से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें उसका ग्राम प्रधान भाई चंद्रवीर बिट्टू भी शामिल है। मुठभेड़ में स्योहारा थाना प्रभारी राजीव चौधरी, हमराह अजय कुमार फौजी, एसओजी इंस्पेक्टर जयवीर सिंह, सिपाही अरुण व रईस घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें