रोजगार मेला 23 को
बिजनौर। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से बताया गया है कि 23 जनवरी को सुबह दस बजे कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन कराया जाएगा। अभ्यर्थी की न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर योग्यतानुसार आनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।