संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर इंदिरा बाल भवन में धरना दिया। बाद में संगठन की ओर से एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के आह्वान पर कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को ज्ञापन का कार्यक्रम इंदिरा बाल भवन बिजनौर में किया। धरना प्रदर्शन उपरांत मुख्यमंत्री उप्र सरकार एवं प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। धरना सभा में देशराज सिंह जिला संयोजक ने कहा कि जनवरी 2004 से केंद्र सरकार के कर्मचारी एवं अप्रैल 2005 से उत्तर प्रदेश के कर्मचारी शिक्षक एवं अधिकारियों को दी जाने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर नई अंशदाई पेंशन व्यवस्था लागू कर दी गई। जो शेयर बाजार आधारित है। कर्मचारी एवं शिक्षक समाज निरंतर नई पेंशन व्यवस्था का विरोध कर रहा है एवं आंदोलनरत है।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन योजना बहाल कर कर्मचारी शिक्षक एवं अधिकारी वर्ग को बुढ़ापे की लाठी एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करें। शिवध्यान सिंह, बीना रानी, धीरज सिंह एवं कुलदीप राजपूत, संजय सिंह, अरविंद सिंह, भंवर सिंह ने भी विचार व्यक्त किये। धरने पर सतवीर सिंह, गोपाल सिंह गौतम, अश्वनी कुमार, दीपक चौटाला, लखबीर सिंह, जोगेंद्र भारती, जयप्रकाश पाल, पंकज कटारिया, क्रांति कुमार, अमन सिंह, इरफानुद्दीन, इकबाल हसन, सुबोध कुमार, शोकेंद्र सैनी, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।