05ड्ड कर्मियों के कोरोना संक्रमित आने से शेरकोट के एसबीआई के बाहर लटका बोर्ड
- फोटो : DHAMPUR
कर्मचारी संक्रमित, बैंक में नहीं हुआ कार्य
शेरकोट। भारतीय स्टेट बैंक के अधिकांश कर्मचारियों के कोराना संक्रमित होने पर मंगलवार को बैंक को बंद कर दिया गया। बैँक के बाहर बोर्ड लगा दिया गया। जिस पर लिखा है कि बैंक स्टाफ कोरोना संक्रमित होने की वजह से बैंक का कार्य बंद रहेगा। जिस कारण बैंक के बाहर सुबह उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगरवासियों ने प्रशासन से बैंक के निकट की खुल रही अन्य दुकानों को बंद कराने की मांग की है। बैंक कब तक के लिए बंद रहेगा। अधिकारियों ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी है। संवाद