फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जैविक और मोटे अनाज की खेती करने पर दिया जोर

विज्ञापन
बिजनौर में एक बैंकेट हॉल में बैक ऑफ बड़ौदा के किसान मेले में अपने विचार रखते योगेंद्र सिंह योगी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से आयोजित किसान मेले में किसानों को नई तकनीक और बैंक नीतियों के संबंध में जानकारी दी गई। किसानों को मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रेरित किया। जैविक खेती करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान किसानों को ऋण भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

एक बैंक्वेट हॉल में सोमवार को आयोजित इस मेले में मुख्य अतिथि कृषि उपनिदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि भारत के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को मिलेट ईयर के तौर पर मनाने का प्रस्ताव पास किया है। इसको ध्यान में रखते हुए उन्होंने किसानों से मोटे अनाज की पैदावार की ओर लौटने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि योगेंद्र पाल सिंह योगी ने देसी गाय के फायदे बताए। विशिष्ट अतिथि केके तोमर ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में अनुसंधान काफी हो रहे है, लेकिन जमीन तक तकनीक नहीं पहुंच पा रही है। नई तकनीक को लैब से खेत तक पहुंचाया जाना चाहिए। किसान महेंद्र सिंह ने रागिनी के माध्यम से जैविक खेती के महत्व को समझाया। इस मौके पर बिजनौर शाखा के मुख्य प्रबंधक विष्णु कुमार, राजपाल प्रधान, सतेंद्र सिंह, राजीव अहलावत, संदीप राठी समेत काफी किसान मौजूद रहे। मौके पर ही किसानों को करीब तीन करोड़ रुपये के ऋण भी वितरित किए गए। अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक हरीश कुमार अरोड़ा और संचालन डीआरएम संजय प्रकाश ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें