फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने पर जोर

विज्ञापन
बिजनौर विकास भवन में दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा के संबंध में आयोजित कार्यशाला को संबोधि? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला हुई। जिसमें दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने पर जोर रहा।
विज्ञापन

विकास भवन में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ कर मिसाल कायम करनी है। अन्य बच्चों की तरह दिव्यांग बच्चों को भी निपुण भारत मिशन के अंतर्गत पठन-पाठन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। शासन द्वारा दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हाउस होल्ड सर्वे में 5404 दिव्यांग बच्चे छह से 14 आयु वर्ग के चिन्हित किए गए है। मेडिकल एसेसमेंट कैंप-हाउस होल्ड सर्वे में चिन्हित दिव्यांग छात्र/छात्राओं का चिकित्सीय टीम के द्वारा परीक्षण किया गया। इस वर्ष मेडिकल एसेसमेंट कैंप में 882 बच्चों का परीक्षण कर 551 बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किए गये। 324 बच्चों को चिकित्सकीय उपकरण के लिए चयनित किया गया।बच्चों ने स्वागत गीत पढा। शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। बीएसए जयकरन यादव, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी अजय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार समस्त खंड शिक्षा अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें