नजीबाबाद के आरआर मोरारका में वेद मंत्र बोलती छात्रा।
- आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल में संस्कृत सप्ताह का आयोजन
नजीबाबाद। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत देववाणी संस्कृत के संवर्द्धन पर जोर दिया गया। विद्यार्थियों ने गायत्री मंत्र, गीता श्लोक, वेद मंत्र आदि का गायन किया। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय की देखरेख में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। सुचित्रा मालवीय ने कहा कि संस्कृत भाषा विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है और संस्कृत से ही अन्य भाषाओं की उत्पत्ति हुई है। संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार को लेकर जागरुकता न होने के कारण आज संस्कृत भाषा धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। इसको बचाने व इसके प्रचार प्रसार के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कृत अपनाने और गहन ज्ञान सीखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में छात्रा जीविका, निक्षिका तोमर, इशिता अग्रवाल, मो. शयान, वैष्णवी अग्रवाल, जगज्योत सिंह, देवांक्ष, पुलकित, अक्षय शर्मा ने गायत्री मंत्र, गीता श्लोक, वेद मंत्र, संस्कृत में मां सरस्वती की प्रार्थना आदि की प्रस्तुतियां दीं।