कालागढ़ में सूखाश्रोत के चौड़ में विचरण करते हाथी ।
- फोटो : DHAMPUR
सूखास्रोत में विचरते हाथी बने आकर्षण का केंद्र
बिजनौर, कालागढ़। कालागढ़ के सूखास्रोत चौड़ में हाथियों के विचरण करने का दृश्य आम हो गए हैं। दूर से ही नागरिकों ने इनको देखा और खूब फोटो खींचकर वायरल किए। रेंज अधिकारी आरके भट्ट के अनुसार इन दिनों हाथियों को वनों में मक्खी बहुत परेशान करती है। इसलिए वह वनों से बाहर आकर चरते हैं। इनसे दूरी बनाए रखें।