हरेवली के जंगल में हाथियों द्वारा रौंद कर बर्बाद की गई गन्ने की फसल स्रोत किसान
हरेवली। हाथियों के झुंड ने शनिवार की रात गांव भगौता के सात किसानों की करीब दस बीघा गन्ने की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया।
गांव भगौता निवासी महबूब आलम, मोहम्मद कासिम, नूर आलम, मसकूर आलम, आसिक, मोहम्मद हसन, हारुन आदि कई किसानों ने बताया कि हाथियों उनकी करीब दस बीघा से ज्यादा गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया। जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। ग्रामीणों के अनुसार वन विभाग के अधिकारियों से कई बार हाथियों के झुंड को जंगल में आने से रोकने की मांग कर चुके है। कोई कार्रवाई नहीं हो रही। किसान अपनी जान जोखिम में डालकर हाथियों को वन क्षेत्र में खदेड़ने का खुद ही प्रयास कर रहे हैं। डिप्टी रेजर राकेश मंदौला का कहना है कि टीम को लगा रखा है। फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए विभाग के पास मद होता है। किसान नुकसान का मूल्यांकन कर रिपोर्ट से अवगत कराएं तो विभाग की ओर से उन्हें नुकसान की भरपाई कराने का प्रयास होगा।