फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहनगर कुराली में हाथियों का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहनगर कुराली में हाथियों का आतंक
विज्ञापन

हरेवली। साहूवाला वन क्षेत्र से सटे कई गांवों के जंगल में हाथियों का आतंक बना हुआ है। शुक्रवार रात हाथियों के झुंड ने कई बीघा धान व गन्ने की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया। किसानों ने वन विभाग से नुकसान की भरपाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव शाह नगर कुराली निवासी राजीव कुमार, करन सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात्रि हाथियों के झुंड ने गांव के जसवंत सिंह, कृपाल सिंह, सत्यपाल सिंह , सुनील कुमार, लड्डन खां, फर्रुख खान, रमेश सिंह, रामकिशन सहित कई किसानों की धान व गन्ने की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। बताया गया कि झुंड में कई हाथी शामिल थे। किसानों का लाखों का नुकसान हुआ है। किसानों में वन विभाग के अधिकारियों के प्रति आक्रोश है। अधिकारियों से किसानों ने नुकसान का आकलन कर भरपाई करने की मांग की है। उधर, वन क्षेत्राधिकारी इरफान अली का कहना है कि हाथियों को खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। रात में गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें