फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों के पास पहुंचे हाथी, ग्रामीण चिंतित

विज्ञापन
भागूवाला के गांव सबलगढ़ के पास हाथी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
भागूवाला। गांव सबलगढ़ में खेतों के पास हाथी देखे जाने से ग्रामीण चिंतित हैं। हाथी किसानों के खेतों में पहुंचकर किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

राजगढ़ वन रेंज क्षेत्र से निकलकर हाथी समेत अन्य जंगली जानवर गांव सबलगढ़, राजगढ़, कोटावाली, रामपुर चाठा आते हैं और किसानों के खेतों में उत्पात मचाते हैं। किसान हरीश चंद्र, इमरान, साहिल, डालचंद का कहना है कि बृहस्पतिवार को सबलगढ़ में खेतों के पास हाथियों का झुंड देखा गया। हाथियों का झुंड करीब एक घंटा खेतों के पास बैठा रहा। ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। गनीमत रही हाथियों ने किसानों की फसलों को नुकसान नहीं पहुंचाया।
किसानों का कहना है कि जंगली हाथी पानी की तलाश में कोटावाली नदी होते हुए गांव सबलगढ़ और आसपास के इलाके में आते हैं और गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को वन क्षेत्र में रोकने और रात्रि में गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें