फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: राजगढ़, साहनपुर और कौड़िया वन रेंज से किसानों के खेतों में पहुंच जाते हैं हाथी

Sat, 16 Dec 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
भागूवाला क्षेत्र में फसलोें की रखवाली के पेड़ पर बनाया गया मचान।
विज्ञापन
हाथी गन्ने के खेतों को बना रहे ठिकाना, पेड़ों पर मचान बनाकर रखवाली कर रहे किसान
विज्ञापन

- मंडावली और भागूवाला क्षेत्र कई गांवों में हाथियों का आतंक, रौंद रहे फसलें
बिजनौर, भागूवाला/मंडावली। ठंड के प्रकोप से हाथी समेत जंगली जानवर किसानों के गन्ने के खेतों को अपना ठिकाना बना रहे हैं। देर रात राजगढ़ और साहनपुर वन रेंज के जंगलों से निकलकर हाथी और अन्य जंगली जानवर किसानों के खेतों में पहुंच रहे हैं और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

साहनपुर वन रेंज से मंडावली क्षेत्र के सीतावाली, गुलालवाली, गूढ़ा, नियामतपुर, जटपुरा बोंडा आदि गांव सटे हुए हैं। किसान नरेश कुमार, राकेश, सरफराज, यासीन का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से हाथियों के पांव के निशान खेतों में देखे जा रहे हैं। हाथी लगातार गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान धूम सिंह, वेद प्रकाश ने बताया कि बुधवार को हाथियों ने सीतावाली के जंगलों में जमकर उत्पात मचाया और कई किसानों की फसलों को रौंद डाला।
विज्ञापन

उधर, राजगढ़ वन रेंज से सटे गांव राजगढ़ में भी हाथियों का आतंक हैं। रात्रि में हाथी गांव राजगढ़ के जंगलों में पहुंचते हैं और जमकर उत्पात मचाते हैं। भागूवाला क्षेत्र के जंगलों में भी हाथी कोटावाली नदी होते किसानों के खेतों में पहुंचते और फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। ठंड और घने कोहरे के कारण किसानों का अपनी फसलों की रखवाली करना भी दूभर हो गया है। किसानों ने पेड़ों पर मचान बनाकर गन्ने और गेहूं की फसलों की रखवाली करना शुरू कर दिया हैं।
विज्ञापन

- ठंड के कारण हाथी और अन्य जंगली जानवर वन क्षेत्र से निकलते हैं। वनरक्षक की टीम गठित कर रात्रि गश्त की जा रही है। पटाखे फोड़कर और सायरन व लाइट के माध्यम से वनरक्षक हाथियों को रोकने का काम कर रहे हैं। - राजेश कुमार, वन रेंज अधिकरी, साहनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें