फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हाथियों ने किसानों की तीन बीघा गन्ने की फसल नष्ट की

Sat, 22 Nov 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
कालागढ़ में इंटरमीडिएट कॉलेज के निकट मुख्य मार्ग को पार कर खेतों में जाता हाथी। स्रोत संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मंडावली। गांव राजगढ़ में हाथियों ने किसानों की कई बीघा गन्ने की फसल रौंद डाली।
विज्ञापन

गांव राजगढ़ में बृहस्पतिवार की रात हाथियों का झुंड किसानों के खेतों में पहुंचा। किसान धर्मवीर सिंह, हरबंसा सिंह, मायाराम, बिहारी सिंह, संजय राम, जसराम सिंह, विनीत कुमार ने बताया कि हाथियों ने खेतों में घुसकर गन्ने की फसल को नष्ट कर दिया। करीब चार किसानों की तीन बीघा गन्ने की फसल हाथियों ने नष्ट कर दी। सूचना पर किसान ट्रैक्टर लेकर खेतों पर पहुंचे और शोर मचाते हुए हाथियों को वहां से खदेड़ा। राजगढ़ रेंज अधिकारी बृजेंद्र सिंह का कहना है कि वन क्षेत्र के आस-पास वनकर्मियों की गश्त बढ़ाई जाएगी। जिन किसानों का नुकसान हुआ है वे किसान लेखपाल से नापतोल कराकर रिपोर्ट कार्यालय पर भिजवा दें। जिसके बाद मुआवजे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें