फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हाथियों ने तीन बीघा धान की फसल उजाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेहड़। रानी नांगल में जंगली हाथियों ने किसान की तीन बीघा धान की फसल उजाड़ दी। किसानों ने वन जीवों पर रोक लगाने की मांग की है।
रानी नांगल निवासी महल सिंह ने बताया कि उसकी कृषि भूमि अमानगढ़ वन रेंज सीमा के समीप स्थित है। शुक्रवार की रात वन रेंज से निकलकर आए हाथियों ने उनकी तीन बीघा धान की फसल उजाड़ दी। किसान जसविंदर, सुखदेव, बलविंदर, गुरजीत, गुरमेज आदि ने बताया कि वन क्षेत्र नजदीक होने के कारण अक्सर वन्य जीव बाहर आकर फसलों को रौंद देते है। रानी नांगल की खतौनी बंद होने के कारण किसान मुआवजे से भी वंचित रह जाते है। पीड़ित किसानों ने वन विभाग से वन्य जीवों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें