फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ़जलगढ़ बैराज की सुरक्षा रेलिंग को हाथियों ने क्षतिग्रस्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ बैराज की सुरक्षा रेलिंग को हाथियों ने क्षतिग्रस्त किया
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ में रामगंगा बांध क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने अफजलगढ़ बैराज की सुरक्षा रेलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया है। वन विभाग को सिंचाई विभाग ने वन्यजीवों को नियंत्रित करने को लिखा है।
रामगंगा बांध क्षेत्र में वन्यजीवों का हस्तक्षेप बढ़ता ही जा रहा है। जिसकी वजह से बांध क्षेत्र में असुरक्षा की स्थिति आ रही है। रामगंगा बांध एवं सैडिल बांध दोनों पर ही वन्यजीवों के बेलगाम हो जाने पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। रामगंगा बांध परियोजना स्थित अफजलगढ़ बैराज पर पिछले एक माह से जहां बाघ नजर आ रहा है, अब वहां पर हाथी भी अपनी उपस्थिति बना रहे हैं। सैडिल बांध तिराहे के बैरियर को क्षतिग्रस्त करने के बाद अब हाथियों के निशाने पर अफजलगढ़ बैराज आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथियों ने बैराज की सुरक्षा रेलिंग को नुकसान पहुंचाया है। मजबूत रेलिंग को तोड़ दिया गया है। जिसकी वजह से बैराज परिसर असुरक्षित हो रहा है। सहायक अभियंता रोहित कुमार ढाका ने बताया कि वन्यजीवों का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। किसी तरह से सैडिल बांध तिराहे के बैरियर को दुरुस्त किया गया है। अब बैराज की रेलिंग को सही कराने का प्रयास कर रहे हैं। बैराज में आटोमेशन उपकरण लगा है। जिससे नदी के स्तर को नियंत्रित रखा जाता है। यहां विभागीय कर्मी काम करते हैं। वन्यजीवों के बीच जान पर खेलकर कर्मी अपने दायित्वों को पूरा कर रहे हैं। इस घटना से वन विभाग को अवगत करा दिया गया है। साथ ही गश्त तेज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें