फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालागढ़ उपवन के जंगल में मिला हाथी का शव

विज्ञापन
कालागढ़ के उपवन जंगल में मिला हाथी का शव - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
कालागढ़ उपवन के जंगल मेें मिला हाथी का शव
विज्ञापन

कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ उपखंड के वनों में हाथी का शव मिला है। कालागढ़ के उपप्रभागीय वनाधिकारी कुंदन सिंह खाती के अनुसार हाथी की मौत पहाड़ी से गिरने के कारण हुई प्रतीत हो रही है। कालागढ़ उपखंड के अंतर्गत ढेला के वनों में कक्ष संख्या आठ में नर हाथी का शव मिला है। कालागढ़ के उपखंड अधिकारी कुंदन सिंह खाती ने बताया कि गश्ती दलों ने सूचना दी कि वनों में एक हाथी का शव मिला है। देखकर लगता है कि हाथी पहाड़ी से गिरा है। जिससे उसकी मृत्यु हुई है। शव एक से दो दिन पुराना हो सकता है। हाथी की आयु 25 से 26 वर्ष रही होगी। दोनों दांत सुरक्षित हैं। पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें