कालागढ़ नई कॉलोनी में मुख्य मार्ग से गुजरता हाथी। स्रोत-संवाद।
कालागढ़। कालागढ़ में अब हाथी भी आबादी में आकर विचरण कर लगे है। मुख्य मार्ग के अलावा हाइडिल कॉलोनी में हाथ को घूमता देख लोग दहशत में है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगलों से लगी हाइडिल कॉलोनी की चारदीवारी का टूटा हुआ एक हिस्सा वन्यजीवों के आवागमन का रास्ता बन गया है। गणेश आर्य , भुवन कश्यप, अनिल कुमार यादव , हरिओम सैनी आदि ने बताया कि एक हाथी दीवार के टूटे हिस्से से कॉलोनी में प्रवेश कर गया। हाथी को देखकर एक कुत्ता भौंकने लगा। इस पर हाथी आक्रमक हो गया। बाद में हाथी वहां से चला गया। हाथी के आम आबादी क्षेत्र में विचरण करने से असुरक्षा की स्थिति पैदा हो रही है। संवाद