- डीएफओ कार्यालय पर किसानों का धरना जारी, एक तरफा कार्रवाई का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। हाथी प्रकरण में डीएफओ कार्यालय पर विभिन्न किसान संगठनों धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। किसानों ने वन विभाग पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
कंडरावाली के मोहनवाली क्षेत्र में खेत में दबे मिले हाथी मामले में किसानों का पांचवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है। भारतीय किसान यूनियन के विभिन्न संगठन किसानों और वन गुर्जरों को हाथी प्रकरण में वन विभाग द्वारा उत्पीड़न किए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन चला रहे हैं। भाकियू के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने किसानों से 14 अक्तूबर को डीएफओ कार्यालय पर जिला स्तरीय किसान पंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। धरना प्रदर्शन में सरदार इकबाल सिंह, सुखजिंदर सिंह गोल्डी, वीरेश राणा, जितेंद्र हुड्डा, हरप्रीत सिंधू, सतविंदर सिंह पोप, सत्यम तोमर, आयुष आदि रहे।