भागूवाला के राजगढ़ में हाथी ने रौंदी गन्ने की फसल।
- फोटो : NAZIBABAD
साधन सहकारी समिति में हाथी ने मचाया उत्पात
नजीबाबाद/भागूवाला। ग्राम पंचायत मथुरापुरमोर स्थित साधन सहकारी समिति कार्यालय पर जंगली हाथी ने शनिवार रात जमकर उत्पात मचाया। चौकीदार ने भागकर जान बचाई। कार्यालय पर धान खरीद के बोरे रखे हुए थे। चौकीदार विजय पाल सिंह कार्यालय पर ही तैनात था। शनिवार रात जंगली हाथी ने समिति कार्यालय पर धावा बोल दिया। हाथी धान के तिरपाल से ढके बोरों को खुर्द बुर्द कर कई बोरों को नुकसान पहुंचाया। चौकीदार विजय पाल सिंह ने भागकर अपनी जान बचाई। चौकीदार ने केंद्र प्रभारी राजेंद्र सिंह को घटना की जानकारी दी। मथुरापुरमोर क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक है। डेरों पर रहने वाले लोग जंगली हाथियों से सहमे हुए हैं। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से जंगली हाथियों से सुरक्षा दिलाने की मांग की है। भागूवाला के गांव राजगढ़ में सरदार धर्मपाल सिंह के खेत में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गन्ने के खेत में घुसकर करीब दो बीघा गन्ना तहस नहस कर दिया।