फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर हाथी का बच्चा पहुंचा मंदिर

विज्ञापन
कालागढ़ मंदिर में पुजारी से जलेबी खाकर आर्शीवाद लेता सावन। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
जन्मदिन पर हाथी का बच्चा पहुंचा मंदिर
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। कालागढ़ हाथीशाला में चार वर्षीय हाथी का बच्चा अपने चौथे जन्मदिन पर आशीर्वाद लेने हनुमान मंदिर पहुंचा, जहां पुजारी ने वेद मंत्रों का उच्चारण कर और जलेबी खिलाकर आशीर्वाद दिया।
कालागढ़ स्थित कार्बेट टाइगर रिजर्व की हाथीशाला में चार वर्ष पूर्व जन्मे हाथी के बच्चे सावन का जन्मदिन मंगलवार को हाथीशाला में वन विभाग ने विभागीय अधिकारियों के साथ मनाया। उसके बाद सावन बुधवार को केंद्रीय कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर पर अपने साथी हाथियों व नन्हीं खुशी के साथ पहुंचा, जहां मंदिर के पुजारी ने वेदमंत्रों का उच्चारण करते हुए उसके दीर्घायु होने का आशीर्वाद देते हुए जलेबी खिलाई। सावन ने बड़े ही चाव के साथ जलेबी का स्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में हुआ था बड़ा आयोजन
कार्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारियों 2019 में सावन का जन्मदिन बड़े स्तर पर मनाया था। हालांकि 2022 में उसका जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। केवल विभागीय अधिकारी ही शामिल हुए। बुधवार को हाथी परिवार केंद्रीय कॉलोनी में मंदिर पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में लोगों व राहगीरों ने उसे आशीर्वाद दिया। इस अवसर उसकी वीडियो व फोटो खींचकर खूब वायरल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें