फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ड्रोन कैमरे से होगी बिजली चोरी की निगरानी, धरपकड़ के लिए बनाई गई टीमें

Wed, 14 Jun 2023 02:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

- लाइन लॉस कम करने के लिए अफसर कर रहे रात में बिजली चेकिंग
- सिस्टम ओवरलोड होने से बढ़ी परेशानी, समस्या दूर करने में जुटे अफसर
विज्ञापन
बिजली चोरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली खपत बढ़ने से लाइन लॉस भी बढ़ रहा है। ऐसे में बिजली चोरी का अफसरों को ज्यादा अंदेशा है। बिजली चोरी रोकने के लिए ऊर्जा निगम के अफसर ड्रोन का प्रयोग करेंगे। अधिकारी घर और प्रतिष्ठानों के ऊपर ड्रोन उड़ाकर वीडियो बनाएंगे। फिर चेकिंग करेंगे।

विज्ञापन


बिजनौर डिवीजन का लाइन लॉस 25 प्रतिशत से ज्यादा जा रहा है। लाइन लॉस बढ़ने पर बिजली चोरी होना बता रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अफसरों का कहना है कि मोहल्ले या गांवों में बिजली चेकिंग सुनते ही लोग घरों के ऊपर पहुंचकर अपने लाइनों से तार हटा लेते हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए ड्रोन का सहारा लिया जाएगा।

विज्ञापन

बिजनौर शहर में सभी प्रकार के 34 हजार उपभोक्ता और बिजनौर डिवीजन ग्रामीण अंचल में 31 हजार उपभोक्ता हैं। इसमें नलकूप, घरेलू-पंखे आदि के कनेक्शन शामिल हैं। अफसरों के अनुसार वर्तमान में गर्मी ज्यादा होने से बिजली की खपत ज्यादा हो गई। गांव व शहरों में एसी तथा फसलों की सिंचाई को नलकूपों का लोड ज्यादा चल रहा है। बिजली चोरी की संभावना जताई जा रही है। इसलिए अधिशासी अधिकारी, एसडीओ की निगरानी में अवर अभियंता की टीमें अपने क्षेत्र में चेकिंग कर बिजली चोरी करने वालों की धरपकड़ करेंगे।

बिजली चोरी में धरे गए 12 लोग
विद्युत विभाग की बिजनौर डिवीजन के एसडीओ सदर प्रदीप कुमार ने बताया कि उनकी निगरानी में सोमवार रात शहर के कुछ क्षेत्रों में अवर अभियंताओं की टीम ने चेकिंग की थी। इस दौरान टीम ने बिजली लाइन में सीधे कटिया डालकर चोरी के 12 मामले पकड़े। उन्होंने कहा कि सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

210 उपभोक्ता प्रयोग कर रहे सौर ऊर्जा
बिजनौर शहर में 34 हजार बिजली उपभोक्ता है। इनमें से करीब 210 उपभोक्ताओं ने अपने यहां सोलर पैनल लगा रखे हैं। सोलर पैनल प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं ने बिजली कनेक्शन भी ले रखे हैं। विभाग की ओर से इन उपभोक्ताओं के यहां नेट मीटर लगे हुए हैं। अधिशासी अभियंता एके पांडेय ने बताया कि सोलर पैनल लगने वाले उपभोक्ता के यहां ही नेट मीटर लगाया जाता है, जिससे नेट मीटरिंग हो जाए। विभाग उपभोक्ता को सोलर सिस्टम प्रयोग करने के लिए लगातार प्रेरित करता है।

कोट बिजली चोरी के लिए रात में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए कई टीमें बनाई गई हैं। बिजली चोरी पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरों का प्रयोग किया जाएगा - प्रदीप कुमार, एसडीओ बिजनौर सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें