फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल वसूली के दौरान बिजली टीम से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। विद्युत निगम के जेई ने बिल वसूली के दौरान दल्लीवाला भूतपुरी निवासी चार व्यक्तियों पर गाली गलौज, मारपीट करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अवर अभियंता सर्वेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने साथ लाइनमैन महेंद्र प्रताप सिंह, अकबर अहमद तथा सतेंद्र कुमार को लेकर दल्लीवाला भूतपुरी में विभाग की ओर से दी गई सूची के आधार पर बकाया बिल को जमा कराने के लिए उपभोक्ता धर्मवीर सिंह के आवास पर गए और उनसे बिल जमा करने को कहा। लेकिन धर्मवीर सिंह ने अपने साथी बंटी व अन्य दो व्यक्तियों के साथ मारपीट व गाली गलोच की और साथ दुर्व्यवहार पर उतर आए। सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए लाइनमैन महेंद्र प्रताप सिंह के साथ मारपीट कर डंडे से हमला कर दिया। इस पर उन्होंने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई।
अवर अभियंता ने दो लोगों को नामजद व दो अज्ञात सहित चार लोगों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने अवर अभियंता की तहरीर पर दो नामजद व दो अज्ञात सहित चार लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किये जाने की पुष्टि करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें